खबर कैमूर से है जहां जिला के अग्रणीय व्यवसाय तरुण सिंह ने बिहार में एनडीए की सरकार बनाने पर बिहार के जनता को धन्यवाद दिया है, श्री सिंह ने कहा कि मैं बिहार में एनडीए सरकार को भी धन्यवाद देता हूं कि बिहार 20 सालों में काफी आगे बढ़ा है, मैं एनडीए सरकार से यही मांग करना चाहता हूं कि जिस तरह से इस सरकार ने बिहार में जो विकास का काम किया है वह आगे 5 सालों में और बेहतर करें, ताकि बिहार के साथ साथ बिहार की जनता का भी विकास हो सके, उन्होंने बिहार की जनता को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि बिहार को यही सरकार आगे बढ़ाएगा, आगे उन्होंने कहा

कि विकास को देखते हुए कैमूर की तीनों सीटों पर एनडीए की जीत हुई, बस कुछ ही मतों से रामगढ़ में भाजपा की हार हो गई, अगर इस बार रामगढ़ विधानसभा से अशोक सिंह जीत जाते तो उन्हें मंत्री पद जरूर मिल जाता, उन्होंने विपक्ष के द्वारा कहे जाने वाले वोट चोरी और ईवीएम गलत है, इसपर विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है हार हो गई तो बौखला गए हैं विपक्षी।

