सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने व्हाइट हाउस में कहा कि उनका देश गाजा को फिर से बसाने के लिए पैसा खर्च करेगा। हालांकि, उन्होंने खर्च की जाने वाली राशि अभी तय नहीं होने की बात कही। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पत्रकार जमाल खशोगी हत्या मामले में क्राउन प्रिंस को प्रभावी तौर पर क्लीन चिट दी। ट्रम्प ने मंगलवार देर रात व्हाइट हाउस में MBS के साथ

मीडिया से बात करते हुए कहा कि क्राउन प्रिंस को इस मामले की कोई जानकारी नहीं थी।

