पटना से बड़ी राजनीतिक खबर—केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पटना के गांधी मैदान पहुंचे। यहाँ एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हो रहा

है, जिसके लिए पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। समारोह में कई केंद्रीय नेता, राज्य के मंत्री, सांसद और हजारों समर्थक शामिल हो रहे हैं। गांधी मैदान में उत्साह का माहौल है, जहां नई सरकार के गठन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा जोश दिखाई दे रहा है।

