बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले पटना एयरपोर्ट पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज पटना पहुंचीं और एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “यह जनता के विश्वास की जीत है, यह सरकार के प्रयासों की जीत है और बिहार में विकास की जीत है।” उनके आगमन से समारोह का

माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया है, जहां देशभर के कई प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।

