राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय घूमर महोत्सव में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने अन्य महिलाओं के साथ पारंपरिक राजस्थानी लोक नृत्य ‘घूमर’ प्रस्तुत किया। महोत्सव का उद्देश्य राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देना और लोक कला को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। समारोह में कलाकारों और

नागरिकों की भारी भीड़ उपस्थित थी। दीया कुमारी ने अपने नृत्य कौशल से सभी का ध्यान खींचा और संस्कृति के प्रति प्रेम को व्यक्त किया। आयोजन में राजस्थानी गीत-संगीत और रंग-बिरंगी पोशाकों ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया।

