प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन-2025’ में देश भर के 9 करोड़ से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी की। इस किस्त में कुल ₹18,000 करोड़ से अधिक की राशि सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई। उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों को भी इसका लाभ मिला। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर सशक्त कृषि और

आत्मनिर्भर किसान बनाने के महत्व पर जोर दिया। डबल इंजन की सरकार किसानों के सम्मान और कल्याण हेतु निरंतर काम कर रही है।

