श्रीनगर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा छट्टी पातशाही में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद

केजरीवाल भी शामिल हुए। दोनों नेताओं ने श्रद्धा के साथ कीर्तन में हिस्सा लिया और संगत के साथ चलकर समाज में शांति, सद्भाव और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे, जिससे पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूब गया।

