रूस ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की प्रस्तावित भारत यात्रा से पहले एक महत्वपूर्ण रक्षा प्रस्ताव दिया है। रूस ने भारत को Su-57 स्टील्थ लड़ाकू विमान के पूर्ण तकनीकी हस्तांतरण (Full Tech Transfer) के साथ भारत में ही उत्पादन शुरू करने की पेशकश की है। यह प्रस्ताव भारत की ‘मेक इन इंडिया’ और स्वदेशी रक्षा क्षमता बढ़ाने की रणनीति के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। यदि यह समझौता

होता है, तो भारत दुनिया के चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा जो 5th-generation fighter jets का निर्माण करते हैं। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह साझेदारी भारत-रूस के रणनीतिक संबंधों को और मजबूत कर सकती है।

