
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में आयोजित समारोह में छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार और जल संचय-जन भागीदारी पुरस्कार प्रदान किए। राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे देश के लिए जल का कुशल उपयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत में जनसंख्या के मुकाबले जल संसाधन सीमित हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस बात पर जोर दिया कि प्रभावी जल प्रबंधन केवल व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक और सरकारी सहभागिता के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जल संरक्षण के प्रयासों में सक्रिय भूमिका निभाएँ और हर स्तर पर जल संसाधनों के सतत उपयोग को सुनिश्चित करें।

