तमिलनाडु में बड़ा विवाद तब खड़ा हो गया जब DMK दक्षिण ज़िला सचिव जयपालन का वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने परोक्ष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी और उनकी तुलना नरकासुर से कर दी। BJP प्रदेश अध्यक्ष नयनार नागेन्द्रन ने वीडियो साझा करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री को धमकी देना कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है, और

जयपालन की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। उधर, पीएम मोदी बुधवार को आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु दौरे पर जाएंगे, जहाँ वे कोयंबटूर में प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे और पीएम-किसान की 21वीं किस्त जारी करेंगे।

