कानपुर में डबल डेकर बस पलटी—3 की मौत, 27 घायल

कानपुर में डबल डेकर बस पलटी—3 की मौत, 27 घायल

उत्तर प्रदेश के कानपुर से मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 216 के पास दिल्ली से सिवान जा रही डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा सुबह करीब 3 बजे हुआ। दुर्घटना में 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 27 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। 15 घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से सीएचसी बिल्हौर लाया गया, जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद सभी को हैलट अस्पताल, कानपुर रेफर कर दिया गया। तीनों मृतकों के पंचायतनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *