
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कामकाज की सराहना करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा— “मैं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी जी का अभिनंदन करना चाहता हूँ। जो काम उस समय ‘वो’ लोग नहीं कर पाए, आज हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कर रहे हैं।” राजनाथ सिंह ने योगी सरकार की कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों और निर्णायक नेतृत्व की खुलकर प्रशंसा की।

