
मॉस्को में भारत और रूस के रिश्तों को मजबूत करने वाली एक अहम कूटनीतिक मुलाकात हुई। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने आज मास्को में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच कई महत्वपूर्ण वैश्विक और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई— जैसे रक्षा सहयोग, ऊर्जा साझेदारी, व्यापार बढ़ोतरी और बदलते अंतरराष्ट्रीय हालातों पर रणनीतिक विचार-विमर्श। मुलाकात में दोनों देशों ने इस बात पर जोर दिया कि भारत–रूस संबंध दशकों पुराने भरोसे पर आधारित हैं और आने वाले समय में यह साझेदारी और भी मजबूत होगी। सूत्रों के मुताबिक, क्षेत्रीय सुरक्षा, वैश्विक शांति प्रयासों और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग को लेकर भी विस्तार से बातचीत हुई। जयशंकर और लावरोव की यह बैठक दोनों देशों के बीच जारी उच्च-स्तरीय संवाद का हिस्सा है, जिसे भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी का महत्वपूर्ण आधार माना जाता है।

