सेमिनार के दौरान 22 वर्षीय छात्रा को हार्ट अटैक, CCTV में दर्ज आखिरी पल |

सेमिनार के दौरान 22 वर्षीय छात्रा को हार्ट अटैक, CCTV में दर्ज आखिरी पल |

सूरत के कापोदरा इलाके में स्थित धारुकावाला कॉलेज में आयोजित सेमिनार में 22 वर्षीय झील ठक्कर भाषण दे रही थीं, तभी अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह धड़ाम से गिर पड़ीं। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि अन्य लोग युवती को बचाने की कोशिश कर रहे थे। मौके पर उपस्थित लोगों ने तुरंत सीपीआर द्वारा युवती का मसाज किया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मेडिकल एक्सपर्ट लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि युवाओं में हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं।

गतिहीन जीवनशैली, मोटापा और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं अब 25 साल से कम उम्र के लोगों में भी आम हो गई हैं। दिल्ली में 60 प्रतिशत स्कूली बच्चे मोटापे से जूझ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ‘ब्लू जोन’ सिद्धांतों पर लौटना इस संकट का समाधान हो सकता है। ब्लू जोन दुनिया के वे क्षेत्र हैं जहां लोग प्राकृतिक गतिशीलता, मजबूत सामुदायिक जीवन और स्वस्थ जीवनशैली के कारण लंबा और स्वस्थ जीवन जीते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *