गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं शिकायतें |

गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं शिकायतें |

गोरखपुर में आज जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर लोगों की समस्याएं सुनते नज़र आए। गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित इस जनता दर्शन में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुँचे थे। CM योगी ने हर एक फरियादी से सीधे संवाद किया… किसी की जमीन विवाद की समस्या हो, किसी की इलाज की—योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार का लक्ष्य स्पष्ट है— “जनता को न्याय, राहत और त्वरित समाधान देना हमारी प्राथमिकता है।”

सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरा आयोजन शांतिपूर्ण रहा, और लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री से सीधे मिलकर अपनी बात रखना उन्हें भरोसा देता है। गोरखनाथ मंदिर में यह जनता दर्शन रोज़ाना होने वाली उस पहल का हिस्सा है, जिसके जरिए CM योगी जन समस्याओं को ज़मीन पर हल करने की कोशिश कर रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *