गुजरात में बड़ी–छोटी दरगाह का अवैध ढांचा हटाया गया |

गुजरात में बड़ी–छोटी दरगाह का अवैध ढांचा हटाया गया |

गुजरात के गांधीनगर से एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां पुलिस और प्रशासन ने सरकारी ज़मीन पर वक्फ बोर्ड और दरगाहों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटाया। अधिकारियों के अनुसार, यह जमीन लंबे समय से गैरकानूनी तरीके से घेर ली गई थी, जहां बिना अनुमति के “बड़ी दरगाह” और “छोटी दरगाह” का निर्माण किया गया था। स्थानीय प्रशासन ने पहले नोटिस जारी किए थे, जिसके बाद शनिवार को पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। एंटी-एनक्रोचमेंट टीमों ने दोनों संरचनाओं को हटाते हुए जमीन को सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी ताकि किसी तरह की अशांति न हो।

पुलिस का कहना है कि सरकारी संपत्ति पर किसी भी प्रकार का निर्माण कानून के विरुद्ध है और इस तरह की अवैध कब्जेदारियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *