
एशिया कप राइजिंग स्टार्स मुकाबले में 14 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तान ए के खिलाफ अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा। बाएं हाथ के ओपनर ने पहली ही गेंद पर चौका मारकर अपना इरादा स्पष्ट कर दिया। पाकिस्तानी तेज गेंदबाज उबेद शाह के साथ वैभव की कई बार नोक-झोंक भी देखी गई, लेकिन तीसरे ओवर में वैभव ने शानदार पलटवार करते हुए कवर्स के ऊपर से चौका जमाया। वैभव की तेजतर्रार पारी 45 रन की रही, जिसमें उसने अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दी। हालांकि, उनका आउट होना भारतीय पारी का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। 79/1 के स्कोर से टीम केवल 136 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान ने यह लक्ष्य दो विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। वैभव सूर्यवंशी की परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और युवा बल्लेबाज की हिम्मत की खूब तारीफ हो रही है।

