उत्तराखंड में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क है, लेकिन न्यूनतम तापमान लगातार गिरने से ठंड में तेजी आ गई है। पहाड़ी इलाकों में पाला पड़ने लगा है, जिससे रात में सड़कें फिसलन भरी और जोखिमपूर्ण हो रही हैं।

मैदानी क्षेत्रों में भी सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है और हल्का कोहरा छाने लगा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान और नीचे जा सकता है, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है।

