
सऊदी अरब से दिल दहला देने वाली खबर— एक बस के टैंकर से टकरा जाने के बाद कम से कम 42 भारतीय उमराह तीर्थयात्रियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। हादसा बेहद भीषण था। टक्कर के बाद बस में आग लग गई, जिससे कई यात्री बाहर निकल भी नहीं सके। अधिकारियों के अनुसार, शवों की पहचान करना भी मुश्किल हो रहा है। भारत में हादसे की खबर से शोक की लहर है। लोग सोशल मीडिया पर दिवंगत आत्माओं के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं और परिजनों को साहस देने की कामना कर रहे हैं। यह घटना उमराह यात्रियों के लिए हुए अब तक के सबसे दर्दनाक हादसों में से एक मानी जा रही है।

