
पांकी के सभी स्कूलों में बाल दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया ।खास कर u.p.g. हाई स्कूल आसेहार में बाल दिवस के अवसर पर सर्व प्रथम पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के जन्मदिन के अवसर पर बाल दिवस को बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाध्यापक संजय कुमार दुबे ने सर्वप्रथम पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर माला अर्पण किया और दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की । इस खास मौके पर शिक्षकों ने बच्चों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । स्कूल के प्रधानाध्यापक ने बच्चों को बाल दिवस के महत्व के बारे में बताया उन्होंने कहा कि बाल दिवस प्रतिवर्ष देश के प्रथम प्रधानमंत्री और महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्म दिवस पर मनाया जाता है नेहरू जी को बच्चों से अगाध प्रेम था । बच्चे कल का भविष्य है नई पीढ़ी हमेशा पिछली पीढ़ी से अधिक बुद्धिमान होती है जिसका पूरा श्रेय हमारे मेहनती शिक्षकों को जाता है हमें हमेशा अपने शिक्षकों का आदर करना चाहिए उन्होंने बच्चों की प्रतिभा का प्रशंसा करते हुए कहा कि हर बच्चा खास होता है और उनमें कोई ना कोई अनोखी प्रतिभा छिपी होती है कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के सभी शिक्षकों का अहम योगदान रहा उन्होंने इस दिन को बच्चों के लिए यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी । कार्यक्रम के अंत में आसेहार हाई स्कूल में कार्यरत कंप्यूटर शिक्षक कुणाल दीप सर को सभी शिक्षक और बच्चों ने भावभीनी विधायक दी ।

