कैमूर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर मोहनिया बाजार समिति में मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही थी। कुल 25 राउंड की गिनती होनी थी, जिसमें 24 राउंड पूरे हो चुके हैं। बसपा प्रत्याशी सतीश कुमार सिंह उर्फ पिंटू यादव 175 वोट से आगे चल रहे हैं, जबकि बीजेपी प्रत्याशी अशोक सिंह दूसरे नंबर पर हैं। 25वें राउंड का रुझान अभी आना बाकी है—और इसी को लेकर माहौल अचानक गरमा गया। मतगणना स्थल के बाहर समर्थकों और पुलिस के बीच भारी बवाल शुरू हो गया। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया, जिसके बाद भगदड़ मच गई। भागते समय लोगों की

चप्पल, जूते तक सड़क पर बिखर गए। इसी दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें तीन पुलिसकर्मियों के सर फटने की खबर है। यहां तक कि एक स्कॉर्पियो गाड़ी में आग लगा दी गई। फिलहाल पूरा इलाका तनावपूर्ण बना हुआ है, पुलिस मोर्चा संभाले हुए है और सुरक्षाबल अतिरिक्त संख्या में तैनात कर दिए गए हैं।

