
काफी अरसे से लोगों की आस वाले पुल आरसीसी के निर्माण के कार्य का निरीक्षण जिलाधिकारी द्वारा। लखीसराय- लंबे अरसे के बाद किऊल नदी तैयार होने वाले आरसीसी पुल का निर्माण किस प्रकार का है इसकी जानकारी लेने को लेकर जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र निर्माण स्थल पर पहुंचे। इस दौरान निरीक्षण कर पुल की मांग को पूर्ण करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए निर्माण कार्य में लगे कर्मियों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारियों तथा निर्माण कार्य में लगे कर्मियों को निर्देश देने का मुख्य कारण लोगो की वर्षों से जुड़ी आश है जो खरा उतरे। ये निश्चित है कि इसका निर्माण दो वर्षों में पूरा होना है और इससे किऊल और चानन प्रखंड के अलावे अन्य लोगों को जो जिला मुख्यालय तक विशेष कार्य के लिए आवागमन करेंगे उन्हें काफी सुविधा मिल जाएगी।

