पटना में चिराग पासवान ने परिवार और पार्टी के साथ जश्न मनाया

पटना में चिराग पासवान ने परिवार और पार्टी के साथ जश्न मनाया

पटना में आज जश्न का माहौल देखने को मिला, जहाँ केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अपने परिवार और पार्टी नेताओं के साथ खुशी मनाते नजर आए। बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में चिराग पासवान की पार्टी ने अब तक एक सीट जीत ली है और 18 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। लगातार मिल रहे सकारात्मक नतीजों ने लोजपा (रामविलास) के खेमे में उत्साह भर दिया है। पूरे बिहार में एनडीए गठबंधन ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहा है, और रुझानों के मुताबिक गठबंधन को भारी बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। चिराग पासवान ने कहा कि ये जीत बिहार के विकास, बेहतर शासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता के विश्वास का नतीजा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *