
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता लगातार चिंताजनक बनी हुई है। कई इलाकों में घनी धुंध की परत देखी जा रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार शहर का AQI 400 से ऊपर पहुंच गया है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। मौसम विभाग (IMD) ने आज दिल्ली में हल्के कोहरे और साफ आसमान का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग का कहना है कि 15 नवंबर तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, जिसके चलते प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद फिलहाल कम है। प्रदूषण विशेषज्ञों का मानना है कि हवा की धीमी रफ्तार और ठंड बढ़ने के साथ स्मॉग की परत और गहरी हो सकती है।

