देश की राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार बम विस्फोट मामले में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना के मुख्य आरोपी आतंकी डॉ. उमर नबी के पुलवामा स्थित आवास को सुरक्षाबलों ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली ब्लास्ट में विस्फोटकों से भरी कार चलाने वाले उमर नबी के घर को गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि को एक विशेष अभियान

के तहत गिराया गया। सुरक्षा एजेंसियां मामले से जुड़े पूरे मॉड्यूल और नेटवर्क की जांच में तेजी ला रही हैं।

