हिरणपुर प्रखंड के मानसिंगपुर में अवस्थित सील बंद क्रशर में चोरी करने आए युवक को उसी क्रशर में कार्यरत सुरक्षा प्रहरी ने धर दबोचा। सुरक्षा प्रहरी के द्वारा पकड़ा गया युवक का नाम मुस्तकीम शेख, पिता गुलाब शेख बताया जा रहा है जो हाजारपुरा, थाना फरक्का, जिला मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) का निवासी है। इस मामले में उक्त क्रशर में कार्यरत सुरक्षा प्रहरी बेहुलाल सोरेन ने हिरणपुर थाने

में लिखित आवेदन दिया था। आवेदन के अनुसार बेहुलाल सोरेन ने उक्त युवक को वेल्डिंग तार एवं अन्य उपकरण की चोरी करते हुए पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हिरणपुर थाना कांड संख्या 109/25, दिनांक 12.11.2025 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

