मोहनिया में ट्रक-टेंपो टक्कर में महिला की मौत, आठ लोग गंभीर घायल |

मोहनिया में ट्रक-टेंपो टक्कर में महिला की मौत, आठ लोग गंभीर घायल |

टेंपो और ट्रक की भीषड़ टक्कर में महिला की मौत 8 घायल, आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर मोहनिया आरा पथ जाम, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम को हटवाया. एंकर- बड़ी खबर कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के मामादेव गांव के समीप की है गुरुवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,आक्रोशित लोगों ने सड़क पर ईंट पत्थर रखकर मोहनिया-आरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर का जाम को हटवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया, जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि टेंपो सवार सभी लोग मोहनिया थाना क्षेत्र के मामादेव गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं जो शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे,बताया जा रहा है कि टेंपो गलत दिशा से जा रही थी तभी सामने से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी टेंपो में चालक सहित 9 लोग

मृतक महिला की पहचान मामादेव गांव निवासी धीरेन्द्र कुशवाहा की 39वर्षीय पत्नी देवंता देवी के रूप में हुई, जबकि सभी घायलों का इलाज मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में होने के बाद सभी गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया,घायलों में संतोष कुमार 35 साल,सरोज कुमार 35 साल,रीता 35 साल,यमुना देवी 40 साल,निधि कुमारी 16 साल, ऊषा देवी 40 साल,सुगंधा देवी 38 साल,रीना देवी 40 साल बताए जा रहे हैं जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, वहीं मोहनिया थाना प्रभारी आलोक कुमार एवं मोहनिया जिला परिषद सदस्य गीता पासी ने बताया कि टेंपो और ट्रक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, इस मामले में मुआवजा की मांग को लेकर लोगों द्वारा सड़क को जाम कर दिया गया था, जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर कर जाम को हटवाया है, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया गया है, वही मोहनिया अनुमंडल अस्पताल डॉ मंगल मिश्रा ने बताया कि हाइवे पर टेम्पु और ट्रक की टक्कर हो गई है जिसमें एक महिला की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, सभी घायलों को इलाज के बाद गंभीर हालत देखते हुए सभी को हायर सेंटर बनारस के लिए रेफर कर दिया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *