गत 3 नवंबर को काबिलपुर में मोटरसाइकिल के चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था जिसका उद्भेदन पुलिस ने सफलतापूर्वक कर लिया। इस मामले में पुलिस ने प्रेसवार्ता कर पत्रकारों को जानकारी दी कि 3 नवंबर को काबिलपुर में JH16D6549 नंबर का एक हीरो एच एफ ड्यूलक्स मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी जिसके बाबत ग्राम सीतापहाड़ी, थाना मालपहाड़ी ओपी निवासी अनारूल शेख ने थाने में लिखित आवेदन दिया। आवेदन के आधार पर मालपहाड़ी ओपी में थाना कांड संख्या 278/2025, बी एन एस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।

उक्त छापेमारी दल ने छापामारी करते हुए कांड के अभियुक्त जसीमुद्दीन शेख, पिता शेर मोहम्मद शेख, नयाग्राम, थाना सुती जिला मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल)को गिरफ्तार कर लिया जिसके पास से पुलिस ने उक्त मोटरसाइकिल जप्त कर लिया एवं उसी के निशानदेही के आधार पर उसके साथी साबीर शेख, पिता नासिर शेख, ग्राम आमडोल, थाना पाईकर, जिला बिरभुम (पश्चिम बंगाल) को गिरफ्तार कर लिया। छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारी मालपहाड़ी ओपी राहुल गुप्ता, सहायक अवर निरीक्षक गुरूदेव प्रसाद यादव एवं आरक्षी क्रमशः शिवजी यादव, रोहित कुमार, मोतीलाल यादव, नीलेश यादव, शामिल थे।

