अर्जेंटीना में बड़ा ट्रेन हादसा, 20 से अधिक लोग घायल |

अर्जेंटीना में बड़ा ट्रेन हादसा, 20 से अधिक लोग घायल |

अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। यह हादसा लिनियर्स रेलवे स्टेशन के पास उस समय हुआ जब सारमिएंटो लाइन की एक पैसेंजर ट्रेन धीमी रफ्तार से चल रही थी और अचानक बेपटरी हो गई। हादसे में ट्रेन की तीन बोगियां पटरी से उतर गईं, जिससे 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक हादसा इंटरलॉकिंग सिस्टम में खराबी के कारण हुआ, जो ट्रैक स्विच को नियंत्रित करता है। सिस्टम के फेल होने से ट्रेन का पहिया पटरी से फिसल गया। हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें ट्रेन को पटरी से उतरते देखा जा सकता है।

अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। 9 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी का मौके पर इलाज किया गया। हादसे के बाद कैस्टेलर और मोरेना स्टेशनों के बीच ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है। रेलवे प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *