
लीजेंड्री स्टार धर्मेंद्र अब पूरी तरह खतरे से बाहर हैं। बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत नाजुक बनी हुई थी और वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। हालांकि अब उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। सुबह 7 बजे धर्मेंद्र को एम्बुलेंस से घर लाया गया, उनके बेटे बॉबी देओल एम्बुलेंस के पीछे-पीछे अपनी कार में पहुंचे। धर्मेंद्र की सेहत को लेकर परिवार और फैन्स में काफी चिंता थी। इस बीच कई बॉलीवुड सितारे — शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और गोविंदा — अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जानना चाहते थे, लेकिन डॉक्टरों ने मुलाकात की अनुमति सीमित रखी थी। इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी मौत की अफवाहें फैलने से परिवार नाराज हो गया। ईशा देओल और हेमा मालिनी ने इन झूठी खबरों की निंदा की। फिलहाल धरम पाजी घर पर आराम कर रहे हैं और उम्मीद है कि जल्द ही अपनी शायरी और वीडियो के साथ फिर से सोशल मीडिया पर लौटेंगे।

