धर्मेंद्र की मौत की अफवाह पर बोलीं हेमा मालिनी – “अक्षम्य और शर्मनाक है ये झूठ!”

धर्मेंद्र की मौत की अफवाह पर बोलीं हेमा मालिनी – “अक्षम्य और शर्मनाक है ये झूठ!”

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र बीते 11 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन आज सुबह उनकी मौत की अफवाह ने पूरे देश को हिला दिया। इन खबरों को धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने सिरे से खारिज किया है।

हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर लिखा — “जो हो रहा है वो अक्षम्य है। जिम्मेदार चैनल झूठी खबरें फैलाकर परिवार की निजता का अपमान कर रहे हैं।” परिवार ने बताया कि धर्मेंद्र ICU में हैं और डॉक्टरों की निगरानी में धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं। बीते दिन शाहरुख खान और सलमान खान समेत पूरा देओल परिवार उन्हें देखने अस्पताल पहुंचा था। फिलहाल उनकी सेहत में सुधार जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *