दिल्ली में हुए दर्दनाक धमाके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ा रुख दिखाया है। भूटान दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि — “दिल्ली धमाके के लिए जिम्मेदार लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।” उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार और सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ जांच में जुटी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि निर्दोष लोगों की जान लेने वाले अपराधी जल्द अपने अंजाम तक पहुँचेंगे।

गौरतलब है कि चांदनी चौक स्थित लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए इस धमाके में अब तक 9 लोगों की मौत और कई घायल हो चुके हैं

