दिल्ली में लाल किले के पास जोरदार धमाका, 8 की मौत, 24 घायल |

दिल्ली में लाल किले के पास जोरदार धमाका, 8 की मौत, 24 घायल |

राजधानी से लेकर कई राज्यों में हाई अलर् देश की राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम एक भयानक धमाका हुआ, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक कार में विस्फोट हुआ जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 24 से अधिक लोग घायल हैं। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास की इमारतों के शीशे तक टूट गए। घटना के बाद पुलिस, एनएसजी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल धमाके की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन प्रारंभिक जांच में विस्फोटक सामग्री के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है।

घायलों को नजदीकी एलएनजेपी और सब्जी मंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद दिल्ली, मुंबई, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को सभी भीड़-भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख स्थलों पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो रिपोर्ट newz इंडिया 24

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *