अब आधार से जुड़े कामों के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। UIDAI ने लोगों की सुविधा के लिए ई-आधार ऐप लॉन्च कर दिया है। इस ऐप के जरिए आप घर बैठे अपने आधार में नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी जानकारियों को आसानी से अपडेट कर सकते हैं। ई-आधार ऐप के जरिए अब आपको हर जगह फिजिकल आधार कार्ड ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस ऐप में आपकी पहचान पूरी तरह डिजिटल और सिक्योर होगी। ऐप में केवल आधार नंबर के आखिरी चार अंक और जन्म वर्ष दिखाई देंगे, जिससे आपकी प्राइवेसी भी बनी रहेगी। इसमें QR कोड, फेस आईडी और डिजिटल सिग्नेचर जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। UIDAI का कहना है कि ई-आधार ऐप से लोगों को समय और मेहनत दोनों की बचत होगी और उनकी डिजिटल पहचान अब और भी ज्यादा सुरक्षित हो जाएगी।

