रायपुर में अखिलेश यादव का बड़ा बयान – “नक्सली भी हमारे जैसे लोग हैं”

रायपुर में अखिलेश यादव का बड़ा बयान – “नक्सली भी हमारे जैसे लोग हैं”

रायपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नक्सलवाद पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि नक्सली भी हमारे-आपके जैसे ही लोग हैं, जो अपनी बुनियादी जरूरतों की पूर्ति न होने के कारण हथियार उठाने को मजबूर हुए हैं। उन्होंने कहा कि “नक्सली भी तो हमारे आपके जैसे लोग हैं, आखिर हथियार क्यों उठा रहे हैं? जो उनकी बुनियादी चीजें हैं, उन पर भी आपको सोचना पड़ेगा। बंदूक और बुलेट इलाज नहीं हो सकता।” अखिलेश यादव ने जोर देते हुए कहा कि किसी भी समस्या का समाधान हिंसा से नहीं बल्कि बातचीत और विकास से निकलता है। उन्होंने सरकारों को नसीहत दी कि नक्सल प्रभावित इलाकों में शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए। अखिलेश ने कहा कि जब तक लोगों को न्याय और अवसर नहीं मिलेगा, तब तक देश में सच्चा शांति स्थापित नहीं हो सकेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *