Meta पर आरोप: फ्रॉड वाले ऐड्स से अरबों की कमाई |

Meta पर आरोप: फ्रॉड वाले ऐड्स से अरबों की कमाई |

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स फेसबुक, इंस्टाग्राम, थ्रेड्स और व्हाट्सऐप की पैरेंट कंपनी Meta पर बड़ा आरोप लगा है। एक इंटरनल डॉक्यूमेंट के मुताबिक, कंपनी ने फ्रॉड वाले और बैन प्रोडक्ट्स के ऐड दिखाकर करीब 1419 अरब रुपये की कमाई की। रिपोर्ट में कहा गया है कि तीन सालों तक Meta अपने प्लेटफॉर्म्स पर फर्जी ई-कॉमर्स, अवैध ऑनलाइन कसीनो और बैन मेडिकल प्रोडक्ट्स के ऐड पहचान नहीं पाई। Meta के इंटरनल डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, हर दिन लगभग 15 अरब हाई-रिस्क ऐड दिखाए जाते हैं, जिनसे सालाना करीब 7 अरब डॉलर की कमाई होती है।

कंपनी केवल तब इन ऐड्स को बैन करती है, जब ऑटोमेटेड सिस्टम को 95% यकीन हो कि ये स्कैम हैं। हालांकि Meta के प्रवक्ता एंडी स्टोन ने इन आरोपों को भ्रामक बताया और कहा कि ज्यादातर ऐड वैध थे। लेकिन इस खुलासे ने सोशल मीडिया की सुरक्षा और यूजर प्रोटेक्शन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *