नौ सूत्री मांगों के समर्थन में सीपीएम का प्रदर्शन, SDO को ज्ञापन सौंपा

नौ सूत्री मांगों के समर्थन में सीपीएम का प्रदर्शन, SDO को ज्ञापन सौंपा


कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी पाकुड़ जिला कमेटी की ओर से आज 9 सूत्री मांगों को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़ को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन सौंपने से पहले पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के द्वारा अनुमंडल कार्यालय के समीप विरोध प्रदर्शन किया गया एवं उक्त प्रदर्शन में पार्टी के नेताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। अनुमंडल पदाधिकारी को पदाधिकारी को सौंप गए ज्ञापन में क्रमशः पाकुड़ जिला के अंतर्गत सभी पंचायत में धान क्रय केंद्र चालू करने, उचित मूल्य पर नगद में धान खरीदने की व्यवस्था करने, किसानों को सही समय पर खाद बीज कीटनाशक दवा दिए जाने, दाखिल खारिज में हो रहे धांधली पर रोक लगाने, दाखिल खारिज ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन चालू किए जाने, किसानों के सरकारी कर्ज माफ करने, बिना ब्याज के कर्ज मुहैया कराने, नियमित रूप से बिजली आपूर्ति किए जाने, वृद्धा पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा का लाभ मुहैया करने, हर पंचायत में जगह चयन कर सिंचाई हेतु डीप बोरिंग बैठाने,अस्पताल में चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं पर्याप्त मात्रा में दवा की व्यवस्था किया किए जाने जैसी मांग शामिल हैं। दल के शिष्टमंडल में जिला सचिव मंडल सदस्य नाजीर हुसैन, रामप्रवेश पासवान, राज्य सचिव सदस्य शिवानी पाल, मुकुल भट्टाचार्य, हुडिंग सोरेन, देवाशीष दासगुप्ता, मोपिन साहा शामिल थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *