पाकुड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय हथियार सप्लाई गिरोह के 3 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बिहार बंगाल से हथियार लाकर ये सभी सप्लाई करते थे। बताते चलें कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखनपुर में बीते दिनों हुई मकबूल शेख हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। हत्या के दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर अंतरराज्यीय हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मामले की विस्तृत जानकारी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने संवाददाता सम्मेलन में दी। बीते दिनों जिले के पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के किस्मत कदमसार लखनपुर गांव में हुई गोली कांड मामले में पुलिस ने बड़ी खुलासा किया है। जहां मकबूल शेख के हत्या आरोपी लालन शेख को दबोचने में पुलिस ने सफलता हासिल की थी, वही लालन शेख के पिता को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जबकि पुलिस ने इस कांड की अनुसंधान के दौरान लालन शेख को उपलब्ध कराए गये हथियार तस्कर को भी पुलिस ने धर दबोचा। साथ ही हथियार तस्कर तक लालन शेख के लिए माध्यम बने व्यक्ति को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सिर्फ यही नहीं पुलिस ने इन दोनों के माध्यम से तीसरे व्यक्ति बिहार निवासी अमन कुमार को

भी महेशपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की।अवैध आर्म्स एक्ट के तहत अवैध हथियार रखने/ तस्कर के जुर्म में पाकुड़ मुफस्सिल थाना कांड संख्या 246/2025 एवं महेशपुर थाना कांड संख्या 167/2025 में विभिन्न सुसंगत धाराओं के साथ कांड दर्ज की गई है। एसडीपीओ डीएन आजाद ने कहा कि मामला अनुसंधानरत है और यह पहली दफा जिले में पुलिस को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है कि उनके जड़ को पकड़ने में कामयाबी की दिशा में अग्रसारित है। उन्होंने कहा कि एक पिस्टल समेत एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस भी इन अपराधियों के पास से मिली है। मीडिया के सवाल पर एसडीपीओ डीएन आजाद ने कहा कि आगे भी अनुसंधान जारी रहेगी और इसमें जो भी खुलासा होगा मीडिया को बताया जायेगा। छापेमारी दल में थाना प्रभारी गौरव कुमार, महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा, एसआई अजय कुमार, एसआई अंशु कुमार उपाध्याय, एसआई अरविंद कुमार मंडल, एसआई संजीव कुमार झा समेत पाकुड़ मुफस्सिल थाना एवं महेशपुर थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।

