वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस में बच्चों से आत्मीय बातचीत की और उन्हें नई पीढ़ी का प्रतीक बताया। नई शुरू की गई वंदे भारत ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु रूट पर चलेंगी। पीएम मोदी ने कहा

कि ये ट्रेनें भारत की प्रगति, नवाचार और आत्मनिर्भरता की मिसाल हैं। देश में अब वंदे भारत ट्रेनों की संख्या 164 हो गई है, जो रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक नया मील का पत्थर साबित हो रहा है।

