दिल्ली में बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रविवार को सनातन हिंदू एकता पदयात्रा 2025 के दूसरे दिन की शुरुआत की। यह यात्रा दिल्ली के डेरा भाटी कलां गांव से फरीदाबाद के दशहरा मैदान तक निकाली जा रही है। आचार्य शास्त्री के नेतृत्व में हजारों श्रद्धालु भगवा ध्वज के साथ “जय श्रीराम” और “हर हर महादेव” के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। पूरे मार्ग में भक्तों का उत्साह

देखते ही बन रहा था। इस पदयात्रा का उद्देश्य सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और धार्मिक जागरण का संदेश फैलाना है। आचार्य शास्त्री ने कहा कि यह यात्रा हर हिंदू के आत्मगौरव और एकजुटता का प्रतीक है, जो पूरे भारत में सनातन धर्म की अलख जगाएगी।

