बागेश्वर में प्रथम दिवस की यात्रा के पश्चात रात्रि में माँ सरस्वती के परम उपासक भजन सम्राट हंसराज रघुवंशी ने अपने मधुर भजनों से सम्पूर्ण बागेश्वर सनातन परिवार को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्तिमय माहौल में उपस्थित श्रद्धालु हर सुर और भक्ति गीत पर झूम उठे। हंसराज रघुवंशी ने माँ सरस्वती, भोलेनाथ और श्रीराम के भजनों से ऐसा भक्ति रस घोला कि पूरा वातावरण दिव्य ऊर्जा से भर गया।

उनके गायन ने श्रद्धा और समर्पण की ऐसी लहर पैदा की जिसने हर श्रोता के हृदय को स्पर्श किया। कार्यक्रम का समापन जय श्रीराम और हर हर महादेव के जयघोषों के साथ हुआ, जिसमें भक्ति और आनंद का अद्भुत संगम देखने को मिला।

