मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा— “ये लोग ‘लालटेन’ लेकर आज फिर आए हैं। लेकिन जनता इन्हें अच्छी तरह जानती है। ये वही लोग हैं जो ‘लालटेन’ के केरोसिन

को बेचकर अंधेरा करते थे, और फिर घरों में डकैती डालते थे।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश उजाले के रास्ते पर चल रहा है, विकास की रफ्तार तेज है, और गरीबों के घर में अब रोशनी है। योगी ने जनता से अपील की कि बिहार में फिर से किसी को अंधेरा फैलाने का मौका न दें।

