जनसभा को संबोधित करते हुए नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी दावा करते हैं कि बीजेपी सरकार ने इंटरनेट डेटा सस्ता कर दिया है ताकि युवा रील बना सकें, लेकिन हकीकत यह है कि जब आप रील देखते हैं तो उसका फायदा अंबानी जैसे उद्योगपतियों को होता है। राहुल गांधी ने कहा कि रील नया जमाने का नशा है, जो युवाओं का ध्यान

असली मुद्दों — जैसे बेरोजगारी, शिक्षा, अस्पताल और महंगाई — से भटकाने के लिए फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं पर बात करने से बच रही है और मनोरंजन के नाम पर लोगों को भ्रमित कर रही है। राहुल गांधी ने युवाओं से अपील की कि वे देश के असली मुद्दों पर सवाल उठाएं और अपने भविष्य की जिम्मेदारी खुद संभालें।

