प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज की पीढ़ी के लिए यह जानना बेहद आवश्यक है कि राष्ट्र निर्माण के महामंत्र ‘वंदे मातरम्’ के महत्वपूर्ण पदों को आखिर क्यों हटाया गया। उन्होंने कहा कि यह भारत माता और स्वतंत्रता आंदोलन के मूल भाव के साथ एक बड़ा अन्याय था। पीएम मोदी ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि वह मंत्र है जिसने आज़ादी के आंदोलन को नई दिशा दी। इसने

देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे भारत के गौरवशाली इतिहास को जानें और उसे आत्मसात करें। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस जोश और बलिदान से देश को आज़ादी दिलाई, उसे हमें कभी नहीं भूलना चाहिए। वंदे मातरम् जैसे मंत्रों ने उस समय लोगों के दिलों में आत्मबल जगाया, इसलिए इन्हें सम्मान देना हर भारतीय का कर्तव्य है।

