भोजपुरी सुपरस्टार और बिहार चुनाव में राजद के उम्मीदवार खेसारी लाल यादव के मुंबई स्थित बंगले पर बुलडोजर चलने की नौबत आ सकती है। मीरा भायंदर नगर निगम ने खेसारी लाल को अवैध निर्माण के मामले में नोटिस जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक, मीरा रोड स्थित खेसारी लाल यादव के बंगले में अवैध निर्माण पाए जाने पर यह नोटिस भेजा गया। निगम ने साफ कहा है कि घर के बाहर

लगाए गए लोहे के एंगल और शेड को तुरंत हटाया जाए, अन्यथा अतिक्रमण विभाग की ओर से बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी। यह मामला तब सामने आया जब निगम की टीम ने इलाके में अतिक्रमण की जांच की और खेसारी के घर में अनधिकृत संरचना देखी। फिलहाल खेसारी लाल और उनका परिवार बिहार में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं, जिसके चलते उनके मुंबई स्थित घर पर कोई मौजूद नहीं था।

