प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के बेतिया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए महागठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “RJD और कांग्रेस का झगड़ा अब इतना बढ़ चुका है कि कांग्रेस के नेता ही जंगलराज वालों की कलई खोल रहे हैं।” पीएम मोदी ने कहा कि ये गठबंधन जनता की सेवा के लिए नहीं, बल्कि सत्ता और भ्रष्टाचार की रक्षा के लिए बना है। उन्होंने आरोप लगाया कि

महागठबंधन वाले बिहार को फिर से अंधकार, गुंडाराज और लूट की ओर ले जाना चाहते हैं। मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार ने राज्य में सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं को मजबूत किया है, जबकि विपक्ष ने वर्षों तक सिर्फ वादे किए और जनता को ठगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि “विकास और सुशासन के लिए वोट दें, जंगलराज वालों को जवाब दें।”

