लखीसराय – बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने लोगों से लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की। श्री सिन्हा ने कहा कि बिहार के विकास और उन्नति के लिए प्रत्येक मतदाता का योगदान आवश्यक है।

उन्होंने मतदान को प्रत्येक नागरिक का अधिकार बताते हुए कहा कि “लोकतंत्र की असली शक्ति जनता के मत में निहित है, इसलिए सभी को बढ़-चढ़कर मतदान करना चाहिए।”

