भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला आज, 6 नवंबर 2025 को खेला जाएगा। टीम इंडिया की नजर सीरीज़ में बढ़त बनाने पर है, वहीं सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल पर भी दबाव बढ़ गया है। एशिया कप के बाद से गिल को लगातार ओपनिंग का मौका दिया जा रहा है, लेकिन हाल के मैचों में उनका बल्ला खामोश रहा है। पिछले दो टी20 में वे बुरी तरह फ्लॉप हुए हैं। दूसरी

ओर, संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल जैसे बल्लेबाज बाहर बैठे हैं, जिससे गिल के प्रदर्शन पर सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक, गौतम गंभीर ने भी गिल को स्पष्ट संदेश दिया है कि उन्हें टीम में अपनी जगह बनाए रखने के लिए निरंतर अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

