अमेरिका में विमान हादसे से मचा हड़कंप, लपटों में घिरा लुइसविले का आसमान |

अमेरिका में विमान हादसे से मचा हड़कंप, लपटों में घिरा लुइसविले का आसमान |

अमेरिका के केंटुकी में बड़ा विमान हादसा! लुइसविले के मुहम्मद अली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही एक विशाल मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद हुए भयंकर विस्फोट में अब तक कम से कम 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

अधिकारियों के मुताबिक, विमान में लगभग 2.8 लाख गैलन जेट ईंधन भरा हुआ था, जिसकी वजह से आग तेजी से फैल गई और धमाका इतना तेज था कि आसपास की इमारतें तक हिल गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उड़ान भरने के कुछ ही क्षण बाद विमान के बाएं पंख में आग लग गई, और इंजन गिरने के बाद यह हादसा हुआ। केंटुकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने कहा कि किसी के जीवित बचने की संभावना बेहद कम है। वहीं, मेयर क्रेग ग्रीनबर्ग ने बताया कि बचावकर्मी लगातार राहत कार्य में जुटे हुए हैं और मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *