शक्तिशाली तूफान कालमेगी ने फिलीपींस में भारी तबाही मचाई है। अब तक 241 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 127 लोग लापता हैं। राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने हालात को देखते हुए आपातकाल की घोषणा कर दी है। आपदा प्रतिक्रिया अधिकारियों के साथ बैठक में सरकार ने राहत कार्यों को तेज करने और खाद्यान्न की जमाखोरी व मुनाफाखोरी पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं।

सबसे ज्यादा नुकसान मध्य प्रांत सेबू में हुआ है, जहां बाढ़ और भूस्खलन ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तूफान के प्रकोप से अब तक 20 लाख लोग प्रभावित और 5.6 लाख से ज्यादा ग्रामीण विस्थापित हो चुके हैं। फिलहाल कालमेगी दक्षिण चीन सागर की ओर बढ़ चुका है, लेकिन अपने पीछे विनाश के गहरे निशान छोड़ गया है।

